Advertisement

चक्षु चिकित्सालय में साधवियों का मंगल प्रवेश

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में परम पूज्य तपस्वी जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय पेटरवार के प्रांगण में बीते 5 जून को पूज्य साध्वी दर्शना जी एवं स्वाति जी के सानिध्य में साध्वीयों का मंगल प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के ट्रस्टी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य जनों ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्र संघ नम्र मुनि जी की साध्वीयों परम साध्वी रत्न सौम्या जी, परम साध्वी समाधि जी, परम साध्वी प्रभुता जी, साध्वी विभूति जी जो मुंबई से बिहार करके रायपुर राउरकेला होते हुए झारखंड प्रदेश के जगजीवन नगर पेटरवार जयंत मुनि जी के आश्रम में उनका मंगल प्रवेश हुआ।

मंगल प्रवेश में कोलकाता पारस धाम के सानिध्य में नव लक्खा कमानी जैन भवन टॉलीगंज, बेरमो, धनबाद, झरिया, टाटानगर, चास, बोकारो, रांची के समस्त जैन संघ के प्रतिनिधि एवं धार्मिक लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

अहिंसा संघ पेटरवार के भैया बहनों ने भी सैकड़ों की संख्या में कलश लेकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुंबई से दिलेश भाई, ट्रस्टी शांतिलाल जैन, पारस धाम से हर्षद भाई, प्रदीप बेला वाला जसवीर सेठ, पुष्पक मोदी, तेजस शाह, आशित सेठ, आदि।

यस मेहता, बेरमो से हरीश दोषी उर्फ राजू भाई, दीपक उड़ानी, चास से किरण भाई, बोकारो से मदन जैन, टॉलीगंज से निकुंज मनोज धूलिया, महिला समिति से अरूणाबेन, पोलक स्ट्रीट से दिलेश पटेल, रूमी मेघानी, पंकज देसाई का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर धर्म सभा का आयोजन किया गया। मंच का संचालन शांतिलाल जैन के द्वारा किया गया। वहीं दर्शना जी ने मंगला चरण किया। साध्वी सौम्या जी ने जैन धर्म के समस्त बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मौके पर परसा धाम सेवा ग्रुप के द्वारा 175 खाद्य सामग्री कीट का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *