Advertisement

माण्डू विधायक ने चेडरा विद्यालय में नवनिर्मित पैक्स का किया उद्धघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ पंचायत के चेडरा बालक विद्यालय के समीप 9 जून को भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने नवनिर्मित पैक्स का विधिवत फीता काटकर उद्धघाटन किया।

उद्धघाटन के पश्चात मांडू विधायक पटेल ने पैक्स अध्यक्ष रंजीत गुप्ता से उपलब्ध धान के बीजों की गुणवत्ता एवं किस्मो के बारे में जानकारी ली। उत्तम गुणवत्ता के बीजों का वितरण लाभुकों पिंकी देवी, यशोदा देवी, सुमित्रा देवी, गुलैची देवी, अनिता देवी, छोटकी देवी, जयलाल महतो के बीच अपने हाथों से किए।

बीज वितरण के पश्चात विधायक (MLA) पटेल ने कहा कि समय पर पैक्स केंद्र से बीज मिलने पर किसानों को राहत होती है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तत्परता के साथ किसानों के साथ खड़ा हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से उत्तम गुणवत्तापूर्ण बीज जैसे DRRS-02, DRRS-03, MTU-101, IR-64 तथा Arize-44 पाँच किस्मो के बीज पैक्स केंद्र में उपलब्ध है। सरकार के माध्यम से बीज में 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। आप किसान भाई सरकार की योजना का लाभ उठाकर अपने आप को सशक्त करें।

पैक्स केंद्र के उद्धघाटन के अवसर पर विधायक के अलावा मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि रीना बर्मन, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, मंत्री सह चेडरा पंचायत मुखिया निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष हीरामन महतो, आदि।

मंत्री राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजू देवी, मीडिया प्रभारी सीमा देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपक रजक, भाजयुमों महामन्त्री महेंद्र कुमार महतो, मंत्री कन्हाई यादव, नीतीश कुमार बर्णवाल, कुन्दन मिश्रा, रणधीर सोनी, रामपवन कुमार वर्मा, बिगू मिश्रा, हेमलाल साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *