Advertisement

कॉ वर्मा की याद में आहुत संकल्प सभा में भाग लेंगे माले कार्यकर्ता

आगामी 6 जून को माले महासचिव के काफिले का स्वागत करेंगे माले कार्यकर्ता

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में पतैलिया निवासी दिवंगत दिग्गज कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रामदेव वर्मा की याद में आगामी 6 जून को नरहन उच्च विद्यालय मैदान में आहुत संकल्प सभा में ताजपुर प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल, टेम्पू, कार आदि से भाग लेंगे।

इसे सफल बनाने को लेकर पर्चा वितरण, पोस्टेरिंग, जन संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय 4 जून को मोतीपुर वार्ड-10 में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया।

इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव कॉ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि माले कार्यकर्ता 6 जून को 12 बजे ताजपुर के गांधी चौक पर माले महासचिव कॉ दीपंकर भट्टाचार्य, माले विधायक दल के नेता कॉ महबूब आलम, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कॉ राजाराम सिंह आदि का स्वागत करेंगे।

साथ हीं उनके कारवां का नेतृत्व करते हुए सभा स्थल नरहन की ओर कुंच करेंगे। माले नेता कॉ सुरेन्द्र ने संकल्प सभा में भाग लेकर ताजपुर वासियों से सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह ने भाग लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त की। बतौर अतिथि माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह उपस्थित थी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *