विक्षिप्त युवक को गोली मारने की घटना की उच्च स्तरीय जांच हो-माले
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। देश में जारी उन्माद-उत्पात रोकने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के कोशिश के खिलाफ 6 दिसंबर को भाकपा माले (Bhakpa Male) ने अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस को केंद्र कर समस्तीपुर में सांप्रदायिकता विरोधी मार्च निकालकर सभा किया।
शहर (City) के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने जुटकर सांप्रदायिकता विरोधी सद्भावना मार्च निकालकर फासीवाद का नाश कर अमन- इंसाफ का राज लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां लेकर माले कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए मार्च निकाला। बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर मार्च स्टेशन चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की।
यहां मो. नौशाद, खालिद अनवर, रामलाल राम, अशोक कुमार राय, अजय कुमार, रामचंद्र पासवान, अन्नु अली, नौशाद आलम, उमेश महतो, राजकुमार चौधरी, ललन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित करने हुए उन्माद- उत्पात एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बढ़ावा देने वाली राज्य एवं केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान बचाने की लड़ाई तेज करने का आह्वान उपस्थित लोगों से किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि सरकारी एवं प्रशासनिक संरक्षण में एक ओर शराब का होम डिलीवरी करवाया जाता है, इस पर से ध्यान भटकाने के लिए छापेमारी कर दलित- गरीबों को परेशान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि बीते 5 दिसंबर को जिले के खानपुर में एक विक्षिप्त युवक कुणाल सहनी को पुलिस पेट एवं सीने में गोली मार देती है। यह पुलिस की जघन्य कार्रवाई है। भाकपा माले इस घटना की उच्च स्तरीय जांच, दोषी पुलिस पर 302 का मुकदमा दर्ज करने एवं मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग सरकार से की।
मौके पर सभा का संचालन करते हुए माले जिला स्थाई समिति सदस्य कॉ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने 7 दिसंबर को खाद किल्लत के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा का राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन को सड़क पर उतरकर साथ देने की घोषणा की। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील किसानों से की।
![]()












Leave a Reply