मुकुंदनगर की समस्याओं को सुलझाने में जुटे माहुलकर

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद मुकुंदनगर की कई इमारतों की सेफ्टी टैंक फुल हो कर अंदर का गंदा पानी व गंदगी बाहर बहने लगा। इसकी जानकारी स्थानीय रहिवासियों ने पूर्व नगरसेवक राजेंद्र माहुलकर को दी।

रहिवासियों की समस्याओं को देखते हुए माहुलकर ने मनपा के अधिकारियों से संपर्क कर उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर अपने खास कार्यकर्ता राजेंद्र नगराले को भेज कर सारी जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार मुकुंदनगर मस्जिद के बाजू की इमारत का सेफ्टी टैंक पूरी तरह से जाम होने के कारण उसकी गंदगी बाहर बहने लगी। इस बात की जानकारी रहिवासियों ने कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक राजेंद्र माहुलकर को दी। इसे संज्ञान में लेते हुए माहुलकर ने उसे हल करा दिया।

बताया जाता है की पूर्व नगरसेविका सीमा ताई माहुलकर और राजेंद्र माहुलकर इन दिनों क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने के लिए कमर कस लिया है। बता दें कि इस क्षेत्र से दो बार राजेंद्र माहुलकर नगरसेवक व एक बार उनकी पत्नी सीमी ताई माहुलकर नगरसेविका रह चुकी हैं। माहुलकर ने मुकुंदनगर की जनता से अपील किया है कि यहां की समस्याओं की जानकारी हमें दें।

 293 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *