माहेर संस्था ने किया सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में आईईएल (IEL) स्थित माहेर संस्था द्वारा महिला एवं बच्चियों को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि संस्था की मदद के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे।

जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को माहेर संस्था में सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। संस्था के सदस्य राजेश कुजूर ने बताया कि इस संस्था में बेसहारा विक्षिप्त महिलाओं, वृद्ध एवं अनाथ बच्चों को सहारा दिया जाता है। यहां पर रहने वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तरह के प्रशिक्षण दिया जाता है।

उनमें से एक है युवतियों के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण इस संस्था में 6 महीने का होता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इनको सर्टिफिकेट दिया जाता है, ताकि कहीं पर भी यह अपनी आजीविका चला सके।

सर्टिफिकेट वितरण समारोह में उपस्थित कांग्रेस के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा यह संस्था बेसहारों के लिए एक सहारा है। यहां हर जाति और धर्म के लोगों की सेवा की जाती है।

ऐसी संस्था के प्रति वह हमेशा मदद के लिए खड़े हैं। मौके पर सिस्टर शैली, ट्रेनर सुलोचना देवी, सुनीता कुमारी, सरिता देवी, मनीषा कुमारी, ललिता देवी एवं संस्था के सदस्यगण मौजूद थे।

 

 409 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *