दो दिनों तक चले मां मथुरासिनी वार्षिक पूजनोत्सव का विधिवत समापन

उत्सव को लेकर माहुरी समाज में दिखा अद्भुत उत्साह व् उमंग

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह स्थित माहुरी छात्रवास में माँ मथुरासिनी की वार्षिक पूजनोत्सव पर पूजा बबलू पंडित मुख्य यजमान प्रमोद वेसखियार पत्नी इंदु वेसखियार द्वारा बीते 15 मार्च को संपन्न की गई। साथ मे पूजा पश्चात माँ की आरती, नौ कन्या पूजन और हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

समापन की शाम समाज के बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम और धनबाद के जागरण टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की गई। यहां महाप्रसाद के रूप में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। भंडारा में हजारों की संख्या में समाज के गणमान्य शामिल हुए।

पूजा समिति के संरक्षक सुजय राज भदानी ने बताया कि वार्षिक महोत्सव में समाज के सभी जनों का सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि समिति इस आयोजन के लिये महीनों से तैयारी करती है। आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक समिति तथा महिला समिति के सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका होती है।

नवयुवक समिति केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे ने बताया कि पूरे देश भर में हर मण्डल में यह उत्सव धूमधाम से मनाया गया है। इस बार गिरिडीह में महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें पूजा समिति का महत्पूर्ण योगदान रहा है।

आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल गिरिडीह के अध्यक्ष गोपाल दास भदानी, सचिव अरुण कपिसवे, नवयुवक समीति अध्यक्ष अकास सुमन, केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तर्वे, विकास गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, महिला समिति अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, सोनी कपिसवे, कंचन गुप्ता, सुमन गुप्ता, आदि।

पूजा में मुख्य रूप से महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सुबोध प्रकाश, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, महामंत्री उमा शंकर चरण पहाड़ी, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र तर्वे, मनीष कुमार, केंद्रीय महिला समिति अध्यक्ष पुनम प्रकाश, नवीन गुप्ता, पंकज गुप्ता, अशोक गुप्ता, पिंटू तर्वे, शिवानन्द गुप्ता, अच्यय गुप्ता, उमेश माथुर, अशोक भदानी आदि हजारो समाज के सदस्यगण पूजा में सम्मिलित हुए।

 114 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *