स्टॉफ रिक्रियेशन क्लब में भगवान चित्रगुप्त का किया गया पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो जिला के हद में स्टॉफ रिक्रियेशन क्लब कथारा में 27 अक्टूबर को कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा में क्षेत्र के तमाम कायस्थ समाज के गणमान्य जनों ने भगवान Strengthen के शमक्ष बीते एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

जानकारी के अनुसार स्टॉफ रिक्रियेशन क्लब में आयोजित चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कथारा, जारंगडीह व आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में कायस्थ परिवार के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सामुहिक रूप स्थापित कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पुरोहित आचार्य रघुनंदन शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना की गई।

मसी भाजन संयुक्तश्चरसि त्वं महीतले, लेखनी-कटनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते मंत्र उच्चारण कर भक्तजनों को शांति, सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में पूजा संपन्न के बाद सामुहिक भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के उपेन्द्र प्रसाद, पप्पू लाला, संजीत सहाय, संजीत कुमार सिन्हा, मदन सिन्हा, रंजीत सिन्हा बापी सरकार, ललन सिन्हा, पवन सिन्हा, मदन सिन्हा, मिंकू सिन्हा, दिनेश सिन्हा, संतोष सिन्हा, नवीन सिन्हा, रतन श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा, शशिकांत प्रसाद, अजय प्रसाद, पंकज सिन्हा आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

 190 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *