विधायक के नेतृत्व में लोजपा नेता ने कांग्रेस का दामन थामा

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। लोजपा नेता उमेश रवानी के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से 100 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए।

बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह की पहल पर बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस (Congress) का दामन थामा।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो रानीबाग स्थित उमेश रवानी की आवासीय कार्यालय पर 26 अगस्त को हुए एक कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वाले इन महिलाओं और पुरुषों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि आप लोग आज कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।

ये बहुत ही ख़ुशी की बात है। आप जैसे निष्ठावान लोगों के हमारे साथ रहने से हमारे सभी साथियों में नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा। बताते चलें कि उमेश रवानी लोजपा पार्टी के सिंबल पर बेरमो विधानसभा और फुसरो नगर परिषद का चुनाव लड़कर संतोषजनक मत हासिल किया था।

यहां फुसरो स्थित रानीबाग में उमेश रवानी के आवास पर विधिवत मां मनसा देवी का पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मनसा गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। विधायक कुमार जय मंगल सिंह पहुंचे और मां के समक्ष मत्था टेका।

विधायक सिंह ने बेरमो की खुशहाली की कामना किया। मौके पर कांग्रेसी नेता परवेज अख्तर, महावीर महतो, समाजसेवी बबलू भगत, पार्षद राजू सिंह, संतन सिंह, शक्ति सिंह, अनिमेष प्रसाद, अरुण सिंह, ललन रवानी, दिलीप सिंह, रिंकू निषाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *