Advertisement

रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी के निधन पर लिस्नर्स क्लब ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। निर्माता निर्देशक रामानंद सागर द्वारा वर्ष 1987-88 में टीवी दूरदर्शन (TV Durdarsan) में प्रदर्शित हिंदी पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण’ की जीवंत भूमिका निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन बीते 5 अक्टूबर को हो गया।

इनके निधन पर बेरमो के मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब एवं टीवी दर्शक समूह ने संयुक्त रूप से उनके प्रति ऑनलाइन शोक व्यक्त किया।

मालूम हो, दिवंगत कलाकार अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 को मध्यप्रदेश में हुआ था। उनका निधन 82 वर्ष की आयु में 5 अक्तूबर को हो गई। उनकी रावण की भूमिका में पोशाक, सजावट व बोलने के अंदाज से दर्शकों के दिलो दिमाग में बैठ गया है कि वास्तव में रावण ऐसा ही होगा।

दिवंगत त्रिवेदी धार्मिक धारावाहिक रामायण एवं विक्रम वेताल के अलावे कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी किरदार निभाया। फिर भाजपा के सांसद भी निर्वाचित हुए।

मेघदूत लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष मंजीत कुमार छाबड़ा लुधियाना से, उपाध्यक्ष अजीत कुमार जयसवाल बेरमो से, नौशाद खान रांची से ऑनलाइन शोक जताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *