Advertisement

दिवंगत पीडीएस दुकानदार की विधवा के नाम अनुज्ञप्ति निर्गत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। इस्पात संयंत्र क्षेत्र बोकारो के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के निधन के उपरान्त उनकी पत्नी को अनुकम्पा के आधार पर जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया।

जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को बोकारो जिला उपायुक्त ( (Bokaro District Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी के निर्देश पर बोकारो स्टील सिटी अन्तर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेता देवेन्द्र प्रसाद के निधन के उपरान्त उनकी पत्नी आजाद नगर निवासी राजमती देवी को अनुकम्पा के आधार पर जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया।

जिसे जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रकाश कुमार के द्वारा 6 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विधवा राजमती देवी को अनुज्ञप्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार ने शुभकामना देते हुए जन वितरण प्रणाली की दुकान को अच्छे ढंग से संचालित करने को कहा। साथ ही ससमय लाभुकों को राशन देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आपूर्ति कार्यालय के हरेन्द्र, महेश सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *