तेनुघाट जेल में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारियां

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित जेल अदालत में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल के न्यायालय में दिए गए बंदी आवेदन के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगे जेल अदालत में बंदी विनोद कोल को जमानत पर छोड़ा गया।

इससे पूर्व बंदियों को कानूनी जागरूकता दिया गया। कानूनी जानकारी देते हुए एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने बंदियों को सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद सभी को बताया कि जेल से बाहर निकलकर एक अच्छे नागरिक बने। उन्होंने बताया कि हमें स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजो से लड़कर आजादी दिलाई।

हमें भी इसी प्रकार देश की सेवा कर अपने, अपने परिवार और देश का नाम रौशन करना चाहिए। मंच संचालन करते हुए अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बंदियों को कानूनी जानकारियां देते हुए बताया कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।

आपको भी जेल से बाहर निकल कर सही राह पर चलते हुए देश का नाम रौशन करने के लिए आस पड़ोस को बताना होगा। स्वागत भाषण जेल अधीक्षक अरुणाभ और धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया। मौके पर सूजय आनंद, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

 49 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *