Advertisement

कांग्रेस में शामिल हुये विभिन्न दलों के नेता

पूर्व मंत्री नसीम खान ने सभी को दी बधाई

मुश्ताक खान /मुंबई। विभिन्न दलों व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था अपने -अपने दलों को अलविदा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह सब मुंबई कांग्रेस सचिव डॉ. त्रिलोकी मिश्रा और ईशान्य मुंबई कांग्रेस के सचिव भरत सिंह के प्रयास से संभव हो सका।

इन नेताओं की अगुवाई में पूर्व मंत्री , महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष मो. आरिफ़ (नसीम) खान (Mohammad Arif Nasim khan) की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इनमें विश्रुत शर्मा, राजन कस्बे एवं कृष्णा बिस्सागोनी आदि को खान ने कांग्रेस का चिन्ह दे कर स्वागत किया।

गौरतलब है कि विभिन्न राजकीय दलों को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए लोग पवई स्थित ब्लॉक 122 परिसर के निवासी हैं। विश्रुत शर्मा, राजन कस्बे एवं कृष्णा बिस्सागोनी ने अपने पूर्व पार्टी को अलविदा कर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मो. आरिफ़ (नसीम) खान के साथ जुड़ गए।

इस अवसर पर ब्लॉक 122 के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विजय तिवारी, महेश लिपचा, गणेश शिंदे, राधे रमण मिश्रा, किशोर खंडागले, अजमत अली, रमेश शर्मा, अमीन शेख़ आदि मौजूद थे। पार्टी के कर्यकर्ताओं ने अपने नए साथियों का स्वागत किया। यह जानकारी मुंबई कांग्रेस सचिव डॉ. त्रिलोकी मिश्रा ने साझा किया है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *