नेता प्रतिपक्ष ने किया भाजपा नेता द्वारा स्थापित पं. दीनदयाल प्रतिमा का लोकार्पण

झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, भाजपा लायेगी सुशासन-अमर बाउरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड विधानसभा में
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने 13 अगस्त को बोकारो जिला के हद में सुभाषनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा का अनावरण कर उसे लोकार्पित किया। यह प्रतिमा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर में स्थापित की गई हैं। इस प्रतिमा का निर्माण भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने अपने निजी मद से कराया है।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की यह प्रतिमा अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद दर्शन के साथ दुनिया को जिन्होंने परिचित कराने का काम किया, वैसे अंत्योदय के प्रणेता पं. दिनदयाल की प्रतिमा का लोकार्पण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने अपने चिंतन और कार्य कुशलता से भारत माता का मस्तक ऊंचा किया, उनके द्वारा दिए गए एकात्म मानव वाद का दर्शन आज पूरे विश्व को एकजुटता के सूत्र में बांध रहा है।
नेता प्रतिपक्ष बाउरी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार देश की सबसे भ्रष्ट, घटिया और खराब सरकार है। कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने जितने वायदे किये थे, एक भी नहीं निभाया। सरकारी नौकरियों के वायदे किये थे, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला।

न नौकरी मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। आज झारखंड में लूट हो रही है। कहा कि भाजपा कुशासन की सरकार को हटाकर झारखंड में सुशासन की सरकार लायेगी। उन्होंने प्रकाश सिंह के कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर भाजपा नेता सह कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों से कहा कि ढ़ोरी खेल मैदान का सुंदरीकरण कर उसका नाम भगवान बिरसा के नाम पर रखा जाए।

कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास होनी चाहिए। उन्होने कहा कि युवाओं को पार्टी में भागीदारी मिलनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व प्रमुख अनीता देवी, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, देवतानंद दुबे, विक्रम पांडेय, अर्जुन सिंह, विनोद प्रजापति, सरिता देवी, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, अनिल गुप्ता, धीरज पांडेय, आदि।

सुरेंद्र स्वर्णकार, सुरेंद्र गिरी, सचिन मिश्रा, श्रीकांत यादव, बीना देवी, गुरुवारी देवी, नवीन श्रीवास्तव, संतन मिश्रा, गिरीरेंद्र मिश्रा, चंदन राम, राम तांती, सुमित सिंह, मदन वर्मा, गजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदीप साहू, जितेंद्र तिवारी, नवल किशोर सिंह, मनोज ठाकुर, मूलचंद खुराना, मनोज रवानी, ओम प्रकाश सिंह, दिलीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

 70 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *