एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) के कथारा कोल वाशरी से सेवनिवृत कथारा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा श्रमिक नेता बीएन प्रसाद का बीते 5 जून को बिहार के गया में निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गया।
ज्ञात हो कि, 75 वर्षीय स्व बीएन प्रसाद कथारा वाशरी में फोरमैन इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। प्रसाद लगभग 15 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। वे श्रमिक संगठन कोयला मजदूर यूनियन के लंबे समय तक सचिव के पद पर रहकर श्रमिकों की सेवा की। उस समय गिरिडीह के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदास सिंह कथारा क्षेत्र के मजदूर नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह के सबसे विश्वासपात्र थे।
क्षेत्र में इनकी पहचान हंसमुख और मृदुभाषी थी। स्व प्रसाद द्वारा कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप का सुंदरीकरण, कथारा शिव मंदिर की स्थापना में मुख्य भूमिका थी।
जानकारी के अनुसार गया के विष्णुपद में शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री व पुत्रवधू छोड़ गए। प्रसाद के निधन से कथारा में शोक की लहर है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, संतोष सिन्हा, देवाशीष आस, आदि।
सुजीत मिश्रा, अमनदीप सिंह, राकेश कुमार, बिंदु चंद हेंब्रम, नीरज कुमार, विजय सिंह, पवन सिंह सहित सहयोगी सहकर्मी आरआर मेहता, आर पी शाही, द्वारका यादव, समाजसेवी श्रीराम यादव, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, वकील सुरेश राम, भरत मेहता, प्रशांत कुमार दास, रवि कुमार, वार्ड सदस्य राजेश पांडेय, वार्ड सदस्य आशा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजयोती देवी आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply