Advertisement

कालाबाजारियों के खिलाफ किसान महासभा ने खोला मोर्चा

कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर कृषि पदाधिकारी में मिला किसान महासभा प्रतिनिधिमंडल

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) में यूरिया किल्लत एवं कालाबाजारी दूर करने, कृषि अनुदान में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, आदि।

यूरिया की अधिक कीमत वसूली करने का विरोध करने पर गांधी चौक ताजपुर (Gandhi Chowk Tajpur) स्थित खाद दुकानदार द्वारा किसानों पर हमला करने की जांच कर कार्रवाई करने आदि की मांग को लेकर 7 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक ललन कुमार एवं सह संयोजक दिनेश कुमार के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी से मिलकर एक स्मार- पत्र सौंपा।

कृषि पदाधिकारी से वार्ता के बाद नेताद्वय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समस्तीपुर जिले में यूरिया पर दलाल- विचौलिया का कब्जा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाबजूद कहीं भी कृषि सलाहकार की देखरेख में यूरिया का वितरण नहीं हो रहा है।

जान बूझकर थौक दुकानदार खुदरा दुकानदार को यूरिया के साथ अन्य अनावश्यक कीट बेचने के लिए मजबूर कर देते है। नेताद्वय ने आरोप लगाते हुए कहा कि ताजपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जान बूझकर प्रखंड के बीचोबीच स्थित दुकान के बजाय प्रखंड या जिला के अंतिम छोड़ पर स्थित दुकानदार को यूरिया देकर कालाबाजारी कराते हैं।

किसान नेता ने कहा कि 266 रू० का यूरिया कहीं 350 तो कहीं 4 सौ रूपये में किसानों को दिया जा रहा है। उंची कीमत लेने का जब ताजपुर के गांधी चौक पर किसानों ने विरोध किया तो किसान पर जानलेवा हमला किया गया। ऐसे किसान विरोधी खाद दुकानदारों की जांच कर पदाधिकारी कार्रवाई करे अन्यथा कृषि कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *