Advertisement

गाय चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो चोर, खटाल वासियों ने पुलिस को सौंपा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में लगातार हो रही गाय चोरी की घटनाओं से परेशान खटाल वासियों ने 8 फरवरी को दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला बोकारो के सेक्टर वन बी धोबी मोहल्ला साइड खटाल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को तड़के लगभग चार बजे खटाल वासी कृष्णा मुरारी को सूचना मिली कि उनकी गाय चोर लोड कर ले जा रहे हैं। इसके बाद पिता–पुत्र और अन्य भोजपुर कॉलोनी चास नदी किनारे पहुंचे, जहां दो आरोपियों को गाय टाटा मैजिक में लोड करते पकड़ लिया गया, जबकि दो चोर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए दोनों चोरों को साइड खटाल लाया गया और इसकी सूचना सिटी थाना को दी गई।

बताया जाता है कि मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। खटाल वासियों का आरोप है कि एक साल में सैकड़ों गायों की चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक न गाय बरामद हुई और न ही चोर पकड़े गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *