प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकेओ)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत खरवार भोक्ता युवा विकास संघ जिला बोकारो के द्वारा 6 अक्टूबर की संध्या साढ़े चार बजे अनुसूचित जनजाति केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बिरसा चौक तेनुघाट में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार पुतला दहन कार्यक्रम में प्रशासन के द्वारा रोके जाने के कारण एक घंटा विलंब के बाद किया जा सका। अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा भोक्ता युवा विकास संघ को यहां पुतला दहन करने से रोका गया।
जिस पर संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे हक और अधिकार से वंचित ना करें, लोकतंत्र में विरोध करने का सभी को भरपूर अधिकार है।
जिलाध्यक्ष संजीत भोगता एवं संगठन सचिव पूरन भोगता ने बताया कि प्रस्तावित विधेयक संविधान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बिल 2016 सेेे 2020 को लोकसभा में जनजातीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा विधेयक बिल को लोकसभा में प्रस्तुत नहीं करने के विरोध में पुतला दहन किया गया।
आगे उन्होंने बताया कि आगामी शीतकालीन सत्र में जल्दी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर हमारे समाज द्वारा धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply