Advertisement

के. बी. कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने चलाया घर घर पाठशाला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा 23 जुलाई को विभिन्न ग्रामीण इलाकों में घर घर पाठशाला कार्यक्रम चलाया गया।

के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में गोमिया प्रखंड के हद में गुलगुलिया बस्ती गांधी ग्राम स्वांग में स्वयं सेवकों की मदद से घर घर पाठशाला मुहिम के तहत जरूरतमंद व वंचित बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान किया गया। इस अवसर पर घर घर घूम कर घर घर पाठशाला के जरिए गरीब व् निर्धन परिवार के बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर ने कहा कि सप्ताह में कोई एक दिन एनएसएस स्वयं सेवक गुलगुलिया बस्ती के घर घर जाकर बच्चों के ज्ञान व कौशल को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। स्वयं सेवक उन बच्चों को पढ़ा रहे हैं जो शिक्षा से वंचित हैं या किसी कारण स्कूल नहीं जाते हैं। घर घर पाठशाला मुहिम के तहत स्वयं सेवकों मे भी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास हो रहा है, साथ ही समुदाय के विकास में अपनी महती भूमिका का भी निर्वहन कर रहे हैं।

घर घर पाठशाला मुहिम में कार्यक्रम पदाधिकारी सहित स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, एनएसएस स्वयंसेवक सुमीत कुमार सिंह, जागृति कुमारी, सोनू शर्मा, सूरज देव साव, शोहान अफरीन, ऋषि कुमार रजवार, नीतीश कुमार, मिलन कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार मंडल, प्रज्ञा कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, मो. ताजुद्दीन अंसारी, कृष दास आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *