Advertisement

रांची में कवि सम्मेलन, साहित्य सम्मान सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित इस्पात क्लब मेकॉन कॉलोनी में कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, साहित्य सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

महिला कल्याण समिति ढ़ोरी, बोकारो द्वारा संचालित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संत जेवियर्स कॉलेज रांची के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग) डॉ कमल बॉस, विशिष्ठ अतिथि के रूप में जमशेदपुर की प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, रांची की मनीषा सहाय सुमन और अनिता रश्मि ने भाग लिया।
सभा की अध्यक्षता एवं संयोजन प्रधान संपादक सह महासचिव मकस डॉ श्याम कुंवर भारती ने किया। वहीं मंच संचालन उप संपादक कहानिका झारखंड अध्याय मधुमिता साहा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियो ने किया। उक्त आयोजन में काशी हिंदी विद्या पीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी, पवन कुमार सिंह, कोशपाल काशी हिन्दू विद्यापीठ बनारस यूपी द्वारा कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया। जिन कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया उनमें मुख्य रूप से सीमा कुमार (रांची), मधुमिता साहा (रांची), रिम्मी वर्मा (रांची), मीनाक्षी प्रकाश (रांची), डॉ भावना अंबष्ट, जगन्नाथ पाण्डेय (छत्तीसगढ़), संजय कुमार मिश्रा (रांची), बिंदु प्रसाद रिद्धिमा (रांची), रश्मि सिन्हा (रांची), पुष्पा पांडेय, अंशिता सिन्हा (रांची), अनिल कुमार मौर्य (छत्तीसगढ़) और रूपा कुमारी अनंत (रांची) शामिल हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश वंदना रेणुका झा रेनू, सरस्वती वंदना रिंकू बनर्जी मधु, देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत भावना अंबष्ट और रिंकू बनर्जी ने किया। स्वागत भाषण मधुमिता साहा ने किया। आयोजन में हिंदी साहित्यिक लेखन और काव्य पाठ वीडियो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिसमें उपस्थित मधुमिता साहा को काव्य पाठ वीडियो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं शिखा गोस्वामी निहारिका (मुंगेली छत्तीसगढ़) को द्वितीय स्थान तथा स्वरूपा मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लघु कथा लेखन प्रतियोगिता में जितेंद्र गिरि गोस्वामी को प्रथम, धर्मेंद्र को द्वितीय तथा अमिता रवि दुबे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कहानी लेखन प्रतियोगिता में मोहित कालिदास को प्रथम, डॉ अंजू सक्सेना को द्वितीय तथा विद्विप्ता दास को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी तरह काव्य लेखन प्रतियोगिता में मनोज मंजुल को प्रथम, डॉ बी एल सैनी को द्वितीय तथा सोनी बरनवाल व् शिखा गोस्वामी निहारिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सभी निर्णायक मंडल प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, मनीषा सहाय, जमीला खातून और अनिता रश्मि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से जिन कवियों ने भाग लिया उनमें रेणुका झा रेणु, रंजना वर्मा उन्मुक्त, विभा वर्मा, संगीता वर्मा, कल्पना कुमारी, रिंकू बनर्जी, सोनी वर्मा, सुरेश निराला, कुमार नंदजी, रेनू बाला धार, सुमिता सिंहा, निर्मला कर्ण, सिम्मी नाथ, राकेश रमन, सदानंद सिंह यादव, संगीता यादव, सुनीता अग्रवाल, सीमा कुमार, रिम्मी वर्मा, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, रश्मि सिन्हा, मीनाक्षी प्रकाश, मधुमिता साहा, श्याम कुंवर भारती, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, जगन्नाथ पांडेय, एन के पाठक निराला, सुरेश निराला और उमाशंकर दुबे ने भाग लेकर आयोजन में फ़गुवा गीतों की रसधार बहाया और काव्य पाठ से शुरू से अंत तक तालियों की गड़गड़ाहट से आयोजन में शमा बांध दिया। अंत में मधुमिता साहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *