Advertisement

कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित ‌

हर्षोल्लास के साथ पूजा मनाने का लिया गया निर्णय

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप के प्रांगण में बीते 27 अगस्त की संध्या प्रबुद्धजनों की बैठक अध्यक्षीय मंडल क्रमशः आरआर मेहता तथा तपेश्वर चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का संचालन विजय यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लेते हुए सहयोग राशि ₹801 तय किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि साल में एक बार सार्वजनिक चंदा के सहयोग से दुर्गा पूजा मनाते हुए पूरे साल विधि व्यवस्था संचालित होती है।

उन्होंने कहा कि महंगाई को देखते हुए साथ ही घटते श्रमिकों की संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पूजा से क्षेत्र में शांति तथा सद्भभाव विकसित होता है। वर्तमान समय में करोना काल को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।

पूजा में भाग लेने वाले श्रद्धालु और भक्तों से निवेदन है सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करना है। उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से पूजा को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए धन संग्रह समिति बनाने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, तपेश्वर चौहान, देवेंद्र यादव, आरआर मेहता, विजय यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, एमएन सिंह, कमल कांत सिंह, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, विजय चौहान, भीखम कुमार, राजीव पांडेय, विनय राम, जयदेव यादव, मुकेश गिरी,आदि।

झाकस नोनिया, सुरेश महतो, सिकंदर कुमार, सुजीत मिश्रा, अमनदीप सिंह, प्रमोद यादव, दिनेश मेहता, दीपक कुमार, सुदीप्तो मंडल, श्याम नंदन प्रसाद सहित दर्जनों रहिवासी श्रद्धालुगण शामिल थे। बैठक में पहला सहयोग राशि जयदेव यादव ने 5011 रुपया नगद प्रदान किया। मंदिर समिति ने इन्हें बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *