Advertisement

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर कथारा चार नंबर में बैठक का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बीते 18 जुलाई की देर संध्या पूजा कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामकुमार यादव तथा संचालन विजय यादव ने किया।

पूजा कमिटी की बैठक में देवेंद्र यादव ने कहा कि बीते 7-8 वर्षों से यहां की दुर्गा पूजा व्यवस्था तथा भव्यता बेरमो कोयलांचल में अहम स्थान रखता रहा है। बैठक में सर्व सहमति से अजय कुमार सिंह को पुनः सचिव और चंद्रशेखर प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूजा कमिटी सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि कथारा चार नंबर में लंबे समय से दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है।

आप सबो के बदौलत ही पूजा हो रही है। आप सभी सनातन धर्म का पालन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी कमेटी को भंग कर नये कमेटी बनाया गया है। धर्म और कर्म हर इंसान के लिए अंतिम होता है।

अगली बैठक कर सहयोग राशि चंदा को लेकर कॉलोनी और गांव में धन संग्रह किया जाएगा मौके पर उपरोक्त के अलावा मथुरा सिंह यादव, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, एम एन सिंह, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आस, बिन्देश्वरी नोनिया, विजय चौहान, भरत प्रसाद मेहता, अर्जुन चौहान, कमलकांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, मुकेश गिरि, अश्वनी कुमार, सोनू मिश्रा, साधु तुरी, दीपक कुमार, भोला चौहान, पंच राम, विजय नायक, सुनीता सिंह सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *