Advertisement

कान्यकुब्ज ब्राह्मण युवा मंच ने 29वां स्थापना दिवस समारोह मनाया

ब्राह्मण समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ वेदमंत्र की जानकारी भी जरूरी-अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह व् बोकारो जिला के सीमांकन क्षेत्र में हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत में 14 सितंबर को भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष सप्तमी को शिध्देश्वर् नाथ मंदिर ठाकुर बाड़ी मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कान्यकुब्ज ब्राह्मण युवा मंच का 29वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ पंडित महेश्वर मिश्र के द्वारा माँ गायत्री और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व् पुष्प अर्पित कर किया गया।

सर्व प्रथम गणेश वंदना, शांति पाठ, मां गायत्री मंत्र की सामूहिक शंख ध्वनी जप उच्चारण कर परशुराम भगवान की चित्र पर माल्यार्पण कि गई। समारोह में सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गयी।

इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण युवा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओ को अच्छे पढाई के साथ- साथ वेदमंत्र की भी जानकारियां प्राप्त करना बेहद जरूरी है। कहा कि इस युवा मंच का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में बांधना है।

इसके अलावा समाज के पिछड़े लोगों को आगे बढ़ने में मदद करना है। इस अवसर पर सामाजिक गोष्ठी विचार में विप्र सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

मौके पर महेश्वर मिश्र, राम लखन पांडेय, किशोरी कांत मिश्र, चुड़ामनी पांडेय, महानंद पाठक, राजेंद्र मिश्र, नागेश्वर पांडेय, संतोष पांडेय, श्रद्धानंद मिश्र, निवास पांडेय, नित्यानंद मिश्र, सुमंत मिश्र, सूरज पाठक, ओमप्रकाश पांडेय, ओंकार पांडेय, आशुतोष पांडेय समेत दर्जनो की संख्या में विप्र बंधू उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *