Advertisement

कानपुर ऐक्टू जिलाध्यक्ष का पैत्रिक आवास दूधपुरा में निधन

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक्टू जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले (Bhakpa Male) के सदस्य कॉमरेड उमेश तिवारी का बीते 14 सितंबर को हृदय गति रूकने से असामयिक निधन हो गया। कॉ तिवारी का निधन समस्तीपुर जिला के हद में उनके पैत्रिक गांव दुधपूरा में हो गई। उनके निधन के बाद चहुंओर शोक की लहर फैल गई है।

भाकपा (माले) जिला कमिटी (District committee)   सदस्य कॉ उपेंद्र राय, इनौस जिला कमिटी सदस्य कॉ अनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम मृतक कॉ तिवारी के आवास पर पहुंचकर शव को लाल झंडा समर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उनका अंतिम संस्कार 14 सितंबर को देर शाम शहर के बुढ़ी गंडक नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र विकास कुमार ने मुखाग्नि दी।

भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य कॉ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार बबलू समेत अन्य कई गणमान्य गणमान्य शहरवासीयों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *