Advertisement

राजनीति छोड़ समाजसेवा में उतरे कालू भाई

मुश्ताक खान/ मुंबई। राज्य के बाहर से आने वाले कैंसर व अन्य मरीजों की तन-मन और धन से सहायता करने वाले राष्ट्रीय बिहारी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिवसेना की वाहतुक सेना इकाई, धारावी विधानसभा अध्यक्ष कालू भाई अमानुल्लाह अंसारी के नाम उत्कृष्ट कार्यों की सूची में दर्ज है।

कालू भाई पहले राजनीति में सक्रिय थे। लेकिन इन दिनों जनता की सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कालू भाई (Kalu Bhai) के सहयोगी बाबू खान (Babu Khan) कामगार सेना के महाराष्ट्र सचिव उनके कार्यों में भरपूर सहयोग देते हैं।

राजनीति से त्याग देकर समाजसेवा में उतरे कालू भाई अमानुल्लाह अंसारी और बाबू खान की जोड़ी ने हाल ही में 17 वर्षीय राहुल नामक एक कैंसर मरीज को टाटा मेमोरियल सेंटर में अपने खर्च से पूरी जांच कराई। इसके बाद संतुष्टी नहीं होने के कारण इन दोनों समाजसेवकों ने एक नहीं अनेक कैंसर के डॉक्टरों से उस युवक की जांच कराई।

चूंकि 17 वर्षीय युवक बिहार के सीतामढ़ी जिले का स्कॉलर छात्र है। एक जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर दोनों समाजसेवकों ने मुंबई के नामचीन कैंसर अनुभवी चिकित्सकों से राहुल नाम के उस मरीज की जांच कराई।

माना जा रहा है की उसके इलाज में आठ से दस लाख का खर्च हो सकता है। अब दोनों समाजसेवक उस युवक का इलाज कराने के लिए बिहार सरकार से फंड दिलाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *