Advertisement

सड़क हादसे में पत्रकार की पत्नी का निधन

एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा के एक दैनिक अखबार के पत्रकार बीरामणि पांडेय की धर्म पत्नी रेखा पांडेय की सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। घटना 19 फरवरी की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी की संध्या लगभग छः बजे पत्रकार पांडेय की 52 वर्षीय पत्नी रेखा पांडेय अपने बड़े पुत्र प्रशांत पांडेय के साथ बाइक से रामगढ़ अपने मायके जा रही थी। इस दौरान रामगढ़ जिला के हद में चितरपुर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयी।

घटना के बाद आसपास के रहिवासियों की मदद से उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमसीएच) ले जाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने जांचोपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के कई बुद्धिजीवीयों ने पत्रकार पांडेय के सावित्री कॉलोनी जारंगडीह स्थित आवास पर जाकर गहरा दु:ख व्यक्त किया। तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *