Advertisement

आगामी 9 जनवरी को पत्रकार एकता मंच मनायेगा पिकनिक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। पत्रकार एकता मंच की एक बैठक (A meeting of journalist Ekata Manch)  26 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा स्थित अतिथि भवन परिसर में आयोजित किया गया।

अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष जगदीश मास्टर तथा संचालन सचिव बिजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से नववर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 9 जनवरी को पिकनिक मनाने का निर्णय लिया गया।

आयोजित बैठक में कहा गया कि उक्त बैठक में नहीं शामिल होनेवाले पत्रकार साथियों को लेकर अगली बैठक में खास चर्चा की जाएगी। साथ हीं बैठक में नामित कुछ पत्रकारों के द्वारा हाल में किये गए मंच विरोधी क्रियाकलापों को लेकर चर्चा किया गया।

तथा उन्हें अगली बैठक में अपना पक्ष रखने की बात कही गई। बैठक में मंच की मजबूती और कोष वृद्धि पर विशेष तौर पर चर्चा किया गया। साथ हीं सभी से एकरूपता बनाये रखने तथा अनुशासित रहने का आग्रह किया गया।

नये सदस्यों के जुड़ने को लेकर हुई चर्चा में यह बात खुलकर सामने आया कि नये सदस्य बनाने से पूर्व उनकी कार्यप्रणाली तथा उद्देश्य को मंच द्वारा पूरी तरह से जानकारी हासिल करने के बाद हीं सदस्यता देने पर विचार किया जाएगा।

बैठक में उपरोक्त के अलावा एसपी सक्सेना, बीरमणि पांडेय, मो.साबिर अंसारी, आरपी सिंह, जगदीश भारती, पवन कुमार सिंह, शंभू कुमार, अविनाश कुमार उर्फ राजा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *