Advertisement

झामुमो का कांग्रेस के वनभोज में शामिल नहीं होना चर्चा का विषय

सलीम जावेद अपने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (MLA Kumar Jai mangal) उर्फ अनूप सिंह ने झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर बीते 29 दिसंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी पांच नंबर स्थित यूनियन कार्यालय में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम (Program) फुसरो नगर परिषद के 5 नंबर दौड़ा राकोमसं यूनियन कार्यालय के मैदान के किया गया।

इस कार्यक्रम में सीसीएल ढोरी, बीएंडके क्षेत्र के कांग्रेस के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सभी सदस्यों सहित बेरमो विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कमिटी के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए।

फुसरो के समाजसेवी मो. सलीम जावेद उर्फ मोती अपने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वही झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के लोगो को भी आमंत्रण भेजा गया। परंतु झामुमो फुसरो नगर कमिटी के किसी भी सदस्य के भी शामिल ना होना फुसरो की राजनीति के लिए संशय का विषय बन गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *