झामुमो का स्वर्ण जयंती समारोह पेटरवार कार्यालय में मनाया गया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गोमियां विधान सभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय पेटरवार में 4 फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती मनाया गया। जिसमें पेटरवार प्रखंड (Petarwar block) के तेरह पंचायत, कसमार एवं गोमिया प्रखंड समिति के कार्यकर्ता शामिल हुए।

गोमियां विधान सभा अंतर्गत पड़ने वाले गोमियां सहित कसमार तथा पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायत के कार्यकर्ताओं (Panchayat workers) द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का 50 वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती बतौर पार्टी के पेटरवार स्थित कार्यालय में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष धनु लाल महतो की अध्यक्षता में सादगी के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोमियां के पूर्व विधायक  योगेन्द्र प्रसाद महतो (MLA Yogendra Prasad Mahto), विशिष्ट अतिथि जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू उपस्थित थे।

इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पच्चास वर्ष के अंतराल में पार्टी अभी सशक्त स्थिति में है। यह हम सभी साथियों की सक्रियता का ही प्रतिफल है। पूरे राज्य में अपनी चट्टानी एकता को हमे बरकरार रखने की जरूरत है, तभी सूबे का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

मौके पर पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष धनु लाल महतो, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार महतो, सचिव ललन सोनी, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, छात्र मोर्चा बोकारो जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार करमाली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विक्की महतो, उपाध्यक्ष अहसनुल अंसारी, पूसा मरांडी, महानंद मुर्मू, कपिल महतो, आदि।

झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, उपाध्यक्ष प्रकाश महतो, शौकत अंसारी, हासिम अंसारी, शेरे आलम, मिथलेश जयसवाल, दसरथ मुर्मू, महेश्वर मांझी, विपिन किस्कू, फिरदोस अंसारी, फैयाज आलम, कृष्णा महतो, गोपाल महतो, दिनेश कमार, बर्षालाल टूडू, आदि।

बुधन टूडू, भुनेश्वर महतो, गंगाधर महतो, मिथुन कुमार महतो, कपिल महतो, हरिनारायण महतो, उषा मार्टिन, महेश मांझी, बाबू चंद मांझी, अशोक मांझी, पवन ठाकुर, अजय कुमार केवट, वीरेंद्र महतो, यमुना तुरी, हेमलाल मरांडी आदि उपस्थित थे।

 149 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *