Advertisement

झामुमो उलगुलान व् झाकोमयू ने मनाया स्व विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि

एसपी सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) उलगुलान एवं झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से 18 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित युनियन कार्यालय में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का 30वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी एवं यूनियन के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित पुण्यतिथि के अवसर पर झामुमो उलगुलान के बोकारो जिलाध्यक्ष व् झाकोमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में स्व विनोद बिहारी महतो का पुण्यतिथि मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्यो ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो अपने कार्यकाल में शोषण मुक्त झारखंड का सपना देखा था। जो राज्य स्थापना के साथ साकार किए। वे गरीब-गुरबा, निचले तबके पर विशेष ध्यान रखते थे। उनका नारा था कि पढो तब आगे बढो।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश महतो, शाखा सचिव विशेश्वर महतो, शाखा अध्यक्ष कमल साव, जारंगडीह शाखा सचिव राजेश कुमार, शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम महतो, गोविंदपुर शाखा सचिव बीरबल हाड़ी, जीएम यूनिट शाखा सचिव नकुल महतो,आदि।

झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान बेरमो प्रखंड महिला अध्यक्षा बबीता देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, परमजीत कौर, सोमरी देवी, फुलेश्वरी देवी, पप्पू कुमार महतो, राजकुमार महतो, लोकनाथ साव, सोमरा उरांव, प्रदीप महतो सहित गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *