Advertisement

झामुमो ने 11 फरवरी को तिलकामांझी का मूर्ति अनावरण का लिया निर्णय

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी के नेतृत्व में टांड़ मोहनपुर पंचायत के बिरसा सामुदायिक भवन में 2 फरवरी को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता पंकज मरांडी तथा स़ंचालन अतुल रजवार ने किया।

बैठक में प्रखंड स्तरीय मुख्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे। बैठक में झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, उपाध्यक्ष मोहन मूर्रमू , महिला मोर्चा नेत्री अम्बिका देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार में सपने को साकार करने का प्रयास में सभी कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता में सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाने का काम करें।

जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि आगामी 11फरवरी को जैनामोड़ चौक पर झारखंड प्रदेश के एकीकृत भारत वर्ष के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी के जयंती समारोह के दौरान आदमकद मूर्ति का अनावरण किया जायेगा।

इसके पूर्व चिलगडडा पंचायत के तिलका मांझी चौक पर अनावरण कृत मूर्ति का उद्घाटन धूमधाम से किया जायेगा। दोनों कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश स्तर के नेताओं और मंत्री की उपस्थिति में संपन्न होगा।

आयोजित बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य मोहन मूर्रमू,अजय किस्कू, भालचंद्र मरांडी, मानिक च़ंद्र महतो, कार्तिक प्रसाद मरांडी, बाबू चंद्र हेम्ब्रम, राजस्व मूर्रमू, दिनेश मरांडी, सोहन मूर्रमू, राजेश कुमार सिंह, तुलसी मरांडी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *