मुद्दा-पत्थर खदान में ऐसपौंड का छाई गिराए जाने का विरोध
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो चांदो जोन कमिटी की एक आपात बैठक पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी के बारकेंदुवा स्थित पंचायत सचिवालय में 2 अगस्त को जोन अध्यक्ष दिलीप मुर्मू (Dileep murmu) की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
यहां मुख्य रूप से झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, घुनु हांसदा, नागेश्वर करमाली, ललन सोनी, लालदेव सोरेन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य मुद्दा था बारकेंदुवा स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान को डीवीसी की बोकारो थर्मल ऐस पौंड की छाई से भरे जाने का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध जताने तथा झामुमो द्वारा ग्रामीणों का समर्थन करना था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी व सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि इस बंद पड़ी पत्थर खदान में जमा स्वच्छ पानी का उपयोग यहां के ग्रामीण सिंचाई से लेकर स्नान व पीने तक में करते हैं। ऐसे में इसे छाई गिराकर भरा जाना उचित नहीं है। यदि भरा ही जाना है तो आम ग्रामीणों की सहमति से ही यहां पर छाई डम्प किया जाना चाहिए।
अशोक मुर्मू ने कहा कि किसी भी ग्रामीण समस्या का हल आम सहमति से ही करना उचित है। ऐसा न करके प्रशासनिक अधिकारी एक पक्षीय नीति अपना रहे हैं, जो कदापि उचित नहीं है।
उपस्थित नेताओं ने निकट के उक्त जलमय हुए खदान का भी निरीक्षण किया। जिसे बीते छह सात वर्ष पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान एक निजी कंपनी द्वारा बड़े बड़े पत्थर निकालने के बाद उक्त खदान को ज्यों का त्यों छोड़ दिया था।
![]()












Leave a Reply