झामुमो द्वारा संगठन की मजबूती व आगामी पंचायत चुनाव को ले किया मंथन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड झामुमो (Petarwar Block JMM) द्वारा अंगवाली स्थित बनेथानधाम में 13 फरवरी को प्रखंड सचिव ललन सोनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बेरमो विधान सभा क्षेत्र में पड़ने वाले अंगवाली, पिछरी, चलकरी, खेतकाे, चांपी, चांदो, मायापुर आदि क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक (Meeting) का मुख्य मुद्दा था हरेक पंचायत में कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना। साथ हीं आगामी समय में होने जा रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भागीदारी निभाया जाना।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बोकारो जिला (Bokaro district) कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि अपने पार्टी का क्षेत्र में विधायक नही रहने से स्थानीय विकास कार्यो की गति धीमी पड़ना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहते अन्य प्रतिनिधि यदि हमे धूमिल करने की सोच बनाते हैं तो ऐसा कदापि होने नही दिया जाएगा।

जिला बीस सूत्री सदस्य घुनू हांसदा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। बैठक में शीघ्र ही सभी पंचायतों में बैठक करने की रणनीति बनी। मौके पर दुलाल रजवार, बरूण रजवार, विवेक साव सहित कई महिलाएं भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए, जिन्हे माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में लालेश्वर टुडू, रफीक आलम, मो सरफराज अंसारी, रितमोहन सोरेन, परवेज आलम, आनंद रजवार (शोखा बाबा), किशोर प्रग्नेत, जानकी महतो, राजेंद्र मांझी, मो मुख्तार, मंगल हांसदा, बुधन रजवार, सुभाष गोप, लीला देवी, तारा देवी, सोमरी देवी, गिरीबाला देवी, शांति देवी, चंपा देवी, बिनोद नायक, मनीराम सोरेन आदि उपस्थित थे।

 224 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *