झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिजुआ पंचायत समिति का विस्तार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक 23 नवंबर को बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के सिजुआ में आयोजित किया गया। बैठक शिवा महतो उच्च विद्यालय मैदान सिजुआ में बिनोद महतो की अध्यक्षता तथा संचालन कमल महतो के संचालन में किया गया। उक्त जानकारी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में सिजुआ पंचायत समिति का विस्तार किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक अचिंता बाउरी, अध्यक्ष जितेंद्र महतो, उपाध्यक्ष विवेक महतो और गणेश महतो, सचिव अमृत महतो, उप सचिव विजय कुमार महतो और तुलसी महतो, कोषाध्यक्ष कन्हैया नोनिया, संगठन सचिव विजय बाउरी और गुज्जर महतो, मीडिया प्रभारी अरुण महतो और बासुदेव महतो सहित दर्जनों कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रभारी कमलेश महतो और जिप सदस्य अजय महतो ने कहा कि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की विचारधारा को घर घर पहुंचना है। इसके लिए उक्त पंचायत समिति का विस्तार किया गया है। कहा कि इसके बाद ग्राम कमिटी और बूथ कमिटी का विस्तार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देगी। जिसको जिताकर हमलोगों को दिल्ली भेजना है। इसके लिए हमे हर बूथ में अपने समर्थकों को पार्टी से जोड़ना होगा और बूथ को मजबूत करना होगा।

बैठक में कुणाल कुमार, कुलदीप महतो, राजेश महतो, टेकलाल महतो, पिंटू कुमार शर्मा, सुनिल महतो, रवि महतो, हेमलाल महतो, सहदेव महतो, देवनारायण महतो, प्रदीप महतो, सन्तोष महतो, मिथुन यादव, राकेश महतो, दिलीप महतो, हीरालाल महतो, मोती मांझी, विक्रम महतो, परमानंद महतो, लालमोहन महतो, देवेंद्र महतो, लालचंद महतो, राजकुमार, शेखर महतो, अभिषेक महतो, दीपांकर महतो, हेमलाल महतो आदि उपस्थित थे।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *