झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति फुसरो नगर कमिटी का विस्तार

नाला निर्माण को छोड़कर चौक निर्माण करा रहे हैं बेरमो विधायक-कमलेश महतो

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ढोरी बस्ती वार्ड क्रमांक 18 में 2 अगस्त को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता और संचालन फुसरो नगर अध्यक्ष निर्मल महतो ने किया। फुसरो नगर समिति के पूर्ण विस्तार को लेकर उक्त बैठक का आयोजन किया गया था।

उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जेबीकेएसएस एवं जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री सह गिरीडीह लोकसभा प्रभारी कमलेश महतो शामिल थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जेबीकेएसएस एवं जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री कमलेश महतो ने कहा कि आज संपूर्ण फुसरो नगर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। समस्या समाधान के बजाय यहां के विधायक को समस्याओ से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि फुसरो में बड़ा नाला की समस्या को लेकर स्थानीय रहिवासी वर्षो से परेशान है।

बरसात में नगर वासियों के घरों में नाला का पानी घुस रहा है, लेकिन बेरमो विधायक नाला निर्माण को छोड़कर चौक का निर्माण करा रहे हैं। स्थानीय युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है, लेकिन यहां के विधायक अपनी पत्नी को सांसद बनाने में व्यस्त है।

महतो ने कहा कि आज पुरे राज्य में जिस तरह से राष्ट्रीय पार्टियां जेबीकेएसएस को अपने साथ रखना चाहती है, इससे यह प्रतीत होता है कि झारखंड में बिना जयराम महतो के कोई सरकार नहीं बना सकता है।

बैठक में कमलेश महतो को केंद्रीय कोर कमिटी में सदस्य बनाने पर नगर समिति के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में फुसरो नगर समिति का पूर्ण विस्तार किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष निर्मल महतो, उपाध्यक्ष राजू प्रसाद, विकास कुमार, चितरंजन कुमार, लक्षमण सिंह, उत्तम घांसी, गुलाम सरवर, महासचिव जितेंद्र ताती, सचिव चंद्रदेव महतो, शहजाद अंसारी, पिंटू महतो, संगठन सचिव विक्की गझू, वशिम हुसैन, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, विजय रविदास, अमित उरांव को बनाया गया।

इसके अलावा बैठक में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुधीर गंझु, नरेश गंझू, गणेश महतो, कमल महतो, उमेश महतो, केदार तांती, गुलाम अंसारी, बसंत महतो, रमेश महतो आदि बनाए गए।

बैठक में केंद्रीय संगठन सचिव राज कुमार गिरि, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री मो हाशिम अंसारी, राजू नायक, राजेश महतो, आकाश कुमार, जगेश्वर महतो, संतोष साव, उमेश महतो, योगेंद्र महतो, नरेश गंझू, सुधीर गंझु, धीरज कुमार, देवनारायण महतो, गणेश कुमार, अश्विनी महतो, सोनू कुमार, राजा बॉबी, विनोद महतो, आकाश कुमार, जगेश्वर महतो, विजय कुमार, उमाशंकर महतो आदि उपस्थित थे।

 230 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *