निर्मल महतो के बलिदान से बना झारखंड राज्य-जयनारायण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर के तत्वावधान में 25 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में पुराना विडिओ आफिस फुसरो में वीर सपूत शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती मनाई गई। यहां उपस्थित जनों द्वारा शहीद निर्मल महतो की फोटो पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक युवा को निर्मल दादा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्‍होंने राज्‍य आंदोलन के लिए खुद को न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान से झारखंड राज्य बना।

मौके पर संयुक्त सचिव पान बाबु केवट, सचिव युवा र्मोचा भोलु खान, नगर अध्यक्ष दिपक महतो, सचिव अनिल रजवार फुसरो नगर कोषाध्यक्ष मोशिन रज्जा, उपाध्यक्ष टेकनारायण महतो सहित जयनाथ मेहता, किशोर कुमार, हाशिम अंसारी, हर्ष कुमार, जितेन्द्र नायक, रोहित कुमार, दिनेश मुण्डा, सरजु हाडी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 67 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *