झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के अनुमंडल तेनुघाट (बेरमो) के अध्यक्ष हेमलाल यादव (Director Hemlal Yadav) की अध्यक्षता में 10 जनवरी को तेनुघाट (Tenu ghat) अनुमंडल कार्यालय में एक बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के मंत्री देवराज पासवान ने कहा कि एक लंबे अरसे बाद चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मी अपने एकजुटता के बल पर राज्य महामंत्री सपन कुमार कर्मकार के नेतृत्व में आगे बढ़ने का प्रयास किया है। जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन, राज्य स्तर पर रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन तथा पत्राचार के माध्यम से चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों से जुड़े मांगो की पूर्ति हेतु समय समय पर सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करने का अथक प्रयास जारी है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के राज्य महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने कहा कि झारखंड सरकार के तमाम विभाग में काम कर रहे चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मी 20 वर्षों से तंग आकर एकजुट होकर गोलबंद हो रहे हैं। कर्मकार ने कहा कि राज्य में लगभग तीस हजार चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी हैं। विडंबना यह है कि निचले वर्ग के कर्मचारी रहते हुए चतुर्थवर्गीय कर्मी को सेवा शर्त पर अहमियत नहीं दी जाती है। उदाहरण के तौर पर एकमात्र पद प्रोन्नति की सुविधा तृतीय वर्ग के पद पर आजाद भारत से ही मिल रहा है। दुर्भाग्य है कि झारखंड निर्माण के बाद एक भी पद पर पदोन्नति प्रदान नहीं की गई है। अधिकारियों से कृपा दृष्टि के जाल में उन्हें उलझा कर पुराने अधिकारों से वंचित कर दिया गया। झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने आह्वान किया कि अपने हक व हकूक के लिए सभी चतुर्थवर्गीय कर्मी अपने-अपने जिलों में बैठक कर गोल बंद हो जाए। राज्य में दैनिक वेतन भोगी कर्मी, अनुबंध कर्मी, संविदा पर कार्यरत कर्मी में भी छोभ व्याप्त है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण अल्प वेतन कर्मी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। उच्च न्यायालय से जिले में दैनिक वेतन भोगी कर्मी, अनुबंध कर्मी, संविदा कर्मी के सेवा स्थाई करने के आदेश देने के बाद भी इन्हें स्थाई नहीं करने से इनके मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कर्मकार ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के सभी मांगों को अविलम्ब पूरी करने की मांग राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से की है।
बैठक में संघ के जिला मंत्री सहरु राम, अध्यक्ष रघुनाथ बास्के, जिला महासंघ के सयुंक्त मंत्री मणिशंकर, संयोजक मो सज्जाद आलम, चिकित्सा संघ के सयुंक्त मंत्री संजय कुमार, चालक संघ के सचिव बेलापद बाउरी, जय प्रकाश झा, मदन राम, बसन्ती देवी, सरिता देवी आदि ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

 201 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *