झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार-हरिचरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने जिला के हद में गुवा में 4 सितंबर को भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार को आड़े हाथो लिया।

उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार झारखंड आन्दोलनकारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति, युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता, बालू घाट का लीज, युवाओं का नौकरी का मामला हो अथवा झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान पेंशन। सरकार अपने वादे को पुरा करने में पुरी तरह विफल साबित हो रही है।

साण्डिल ने हेमंत सोरेन सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य सरकार को विकास करने से कोई मतलब नहीं रह गया है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में लूट खसोट, भ्रष्टाचार, अराजकता और अफसर शाही हावी रहा है, जिससे झारखंडी जनता में वर्तमान सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 24 साल बीत गए, लेकिन अब तक कोई आंदोलनकारी को सरकारी नौकरी या सम्मान पेंशन नसीब नहीं हुआ। जबकि भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सबसे पहले झारखंड एवं वनांचल आंदोलनकारी चिन्हित आयोग का गठन कर दिया था। भाजपा सरकार गिरने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से झारखंड आंदोलनकारियों के पक्ष में खड़ा रहा है। अब राज्य की जेएमएम सरकार ने आंदोलनकारियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। हेमंत सोरेन अपने आप को झारखंड आंदोलनकारी का बेटा बोलते हैं। उन्हें शर्म आना चाहिए।

उनके कार्यकाल में कोई आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन हो या उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने में विफल साबित रही है। जेएमएम ने अबतक केवल आंदोलनकारियों की भावना से खिलवाड़ करने का काम किया है।

 120 total views,  7 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *