भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। नमो एप्प के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जुड़कर माइक्रो डोनेशन (Micro donation) के जरिये संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लग जाये। उक्त बातें एक फरवरी को फुसरो नप के हद में सेन्ट्रल कॉलोनी में भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर युवा कार्यकर्ता को जोड़े और क्षेत्र में जाएं।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक (MLA) बाटुल के दोनों कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र का सर्वाधिक विकास हुआ है। विशिष्ट अतिथि बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि पुरे राज्य में बिजली व कानून व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य की राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या हो रही है।
मौके पर उपस्थित भाजपा बोकारो (BJP) जिलाध्यक्ष भरत यादव ने सभी पंचायत पदाधिकारी को नमो एप्प के माध्यम से शक्ति केंद्रों में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माइक्रो डोनेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नही हुआ। राज्य में खुले आम खनिज संपदा की चोरी हो रही है। हेमंत सरकार की नाकामियों को जनता के बीच गिनाये। पार्टी के विचार को आगे बढ़ाने का काम करे।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह एवं संचालन भरत वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी पांडे ने किया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गिरजा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, जगन्नाथ राम, अर्चना सिंह, वैभव चौरसिया, आदि।
दिनेश सिंह, मदन श्रीवास्तव, टुनटुन तिवारी, कमलेश महतो, धनेश्वर महतो, राधा देवी, सरोजिनी दुबे, बीना देवी, दीपक गिरी, शंकर सिन्हा, मनोज कुमार, सुमित कुमार सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, चंदन राम, रामू ताती, शिवलाल रवि, तरुण चक्रवर्ती, मनोज विवेश सिंह, मदन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply