Advertisement

आम बजट जेब काटने वाला-झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) जेनरल मजदूर यूनियन ने बजट में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जेब काटने वाला बजट बताया है। इसे लेकर 2 फरवरी को झाजेमयू एक्टू की एक बैठक गोमियां प्रखंड के हद में ललपनियाँ स्थित यूनियन कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष उमेश राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के बाद बजट 2022-23 की प्रतिक्रिया देते हुए यूनियन के सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव (Union secretary Surendra Prasad Yadav) ने कहा कि इस बजट में आम जन को कुछ नहीं उल्टा जेब काटने वाला बजट है। उन्होंने इसे मजदूरों, किसानों के लिए विष का प्याला और कॉरपोरेट घराने के लिए अमृत बताया।

यादव ने कहा कि मोदी सरकार का केंद्रीय बजट 2022-23 कोरोना से लेकर बेरोजगारी, महंगाई, आय, मजदूरी में भारी गिरावट की मार झेल रहे देश के मेहनतकश आवाम एक ओर मर है। उन्हे संकट और पीड़ा के दौर से निकालने के बजाय यह बजट उनकी जेब काटने वाला साबित हुआ है। बल्कि जब आम जन विष काल से तबाह हो रहा है। सरकार इसे अमृत काल कहकर करोड़ो पीड़ितों का उपहास कर रही है।

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश राम ने कहा कि करीब 8 साल पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वायदे से शुरू करनेवाली मोदी सरकार जिसने पिछले कुछ सालों में ही 20 करोड से अधिक रोजगार नष्ट कर दिये हैं। इसलिए आम जन को इस बजट का पुरजोर विरोध करने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *