हेमंत सरकार में झारखंड आंदोलनकारियों को मिल रहा सम्मान-योगेंद्र

कसमार में शहीद कैलाश रजवार का 43वां शहादत दिवस आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड आंदोलनकारी शहीद कैलाश रजवार की 43वीं पुण्यतिथि बोकारो जिला के हद में कसमार बाजार टांड़ परिसर में 11 सितंबर को मनायी गयी। मौके पर शहादत दिवस समारोह का भी आयोजन किया।

आयोजित समारोह में मुख्य रूप से राज्य समन्वयक समिति के सदस्य व् गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, वरीय युवा नेता विजय रजवार आदि शाम हुए।

इस अवसर पर आयोजित शहादत दिवस समारोह सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड सरकार समन्वयक समिति के सदस्य व दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि स्व. कैलाश रजवार तत्कालीन सामंतवादी व महाजनी व्यस्था के खिलाफ उलगुलान करने वाले व्यक्ति थे। वे दलित, गरीब, शोषित व वंचितों के आवाज़ थे।

जुल्म के खिलाफ निडर होकर संघर्ष करते थे। विशेष कर महाजनी प्रथा के कट्टर विरोधी थे। उनके शहादत को भुलाया नही जा सकता है। पूर्व विधायक योगेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार राज्यहित में बेहतर कार्य कर रही है। साथ हीं झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है।

झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई केंद्रीय योजनाओं की वजट में कटौती की जा रहा है। युवा नेता विजय रजवार ने कहा कि झारखंडियों के शहीद व बलिदान के बल पर झारखंड अलग राज्य बना है।

समारोह की अध्यक्षता झामुमो कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम एवं संचालन सचिव सोहेल अंसारी ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने शहीद कैलाश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा को झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम, मनोहर मुर्मू, सुभाष ठाकुर, सुरेंद्र नाथ महतो ने भी संबोधित किया।

मौके पर शहीद के पुत्र सिकंदर कपरदार, कृष्णा महतो, जगेश्वर महतो, शेरे आलम, नित्यानंद महतो, शास्त्री मुर्मू, रमेश वर्मा, कुलदीप करमाली, मिथलेश जयसवाल, मनोज करमाली, शक्तिधर महतो, संजय महतो समेत सैकड़ों रहिवासी मौजूद थे।

 75 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *