
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ द्वारा 16 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ 44 सूत्री मांग पत्र को लेकर वार्ता की।
जानकारी के अनुसार कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में क्षेत्रीय प्रबंधन का जनता मजदूर संघ के 44 सूत्री मांग पत्र पर बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक संजय कुमार तथा संचालन कथारा वाशरी परियोजना के प्रबंधक मानव संसाधन ने किया।
उक्त बैठक में कई मामलों का निष्पादन महाप्रबंधक द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है। कई मामलों में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें सड़क मरम्मती, कार्यालयों में पीने के पानी की सुनिश्चित व्यवस्था, मजदूरों के आवास मरम्मती, एएमसी/सीएमसी के कार्यों की समीक्षा कर बिल का भुगतान, रोड एवं कालोनियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं कई ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक बिपिन कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माधुरी मडके, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ एम एन राम, शैलेश प्रसाद जबकि जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद, अशोक रविदास, महाप्रबंधक कार्यालय के सचिव दीपक रंजन, कथारा कोलियरी के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, सचिव कन्हैया राम, आदि।
रीजनल स्टोर सचिव मनीष कुमार अंबष्ट, अध्यक्ष नर बहादुर, स्वांग वाशरी परियोजना के राम सागर सिंह, कथारा वाशरी परियोजना सचिव चेतलाल महतो, गोविंदपुर परियोजना के ओम प्रकाश पासवान, चन्दन बहादुर, चन्दन रविदास, गणेश कुमार, देवनारायण यादव, शिव कुमार राम, रामेश्वर यादव, हेमलाल यादव, दशरथ यादव, हजरत अंसारी, पिंकी नाहक, रूमकी मित्रा, अंजू कुमारी, पार्वती देवी, शैलेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, सचिन चौहान, संजीव कुमार इत्यादि कर्मी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply