तुलबुल एवं होसिर में सजा जनता दरबार

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिले (Bokaro district) के गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल एवं होसिर पश्चिमी पंचायत सचिवालय में 27 दिसंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विधायक (MLA) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।

आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम (Program) का आयोजन गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल एवं होसिर पश्चिमी पंचायत में आयोजित किया गया। इस दौरान रहिवासियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। जिसमें आन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान भी किया गया।

वहीं कई ग्रामीणों का आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही गई। शिविर में रहिवासियों को दोनों पंचायत मिलाकर करीब 380 कोरोना का टीका भी लगाया गया। इस दौरान जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि का लाभ लेने के लिए ऑन द स्पॉट पंजीकरण कराए गए। लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, अंचल विभाग, आपूर्ति विभाग, जेएसपीएल आदि के स्टॉल लगाए गए थे।

इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि अधिक से अधिक समस्याओं का निराकरण हो, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रहिवासियों को भी अपने अधिकार के लिए जागरूक होना जरूरी है। कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड आदि समस्याओं का निराकरण ऑन द स्पॉट किया गया।

कार्यक्रम में गोमियां बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, निवर्तमान मुखिया नन्दू प्रजापति, जलेश्वर हांसदा, फिकरु साव, अनिल प्रजापति, सुरेश साव, बीरू प्रजापति, जगत प्रजापति, संतोष करमाली, गंगा प्रजापति, जलेश्वर साव, प्रभु केवट, नारायण रविदास, तिलेश्वर साव, जगदीश सिंह,भाकुर रविदास, चिड़न रविदास, रोहित साव, अमित साव आदि मौजूद थे।

 355 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *