Advertisement

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलिहारी में सजा जनता दरबार

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सरकार (Government) आपके द्वार कार्यक्रम (Programme) के तहत गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को पलिहारी गुरुडीह में आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों महिला-पुरुष ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। बैठक में मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो एवं सीडीपीओ अलका रानी मौजूद थी।

मौके पर विधायक ने समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। विधायक ने अपने हाथों से ई-श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। वही कार्यक्रम में जनता के लिए लगे सभी स्टाल का निरीक्षण भी किया।

मौके पर पंचायत की निवर्तमान मुखिया ललिता देवी, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, आजसू प्रवक्ता बबलू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, समाज सेवी दुलाल प्रसाद, संदीप स्वर्णकार, रक्षित यादव, महेंद्र पासवान, प्रमोद स्वर्णकार, बंटी पासवान, राजू पासवान समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *