मजदूर कंपनी अंग है, उनकी सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व-पीओ
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी गेस्ट हाउस में जनता मजदूर संघ तथा ढोरी खास प्रबंधन के बीच 24 जुलाई को बैठक हुई। बैठक में कामगारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
आयोजित बैठक में ढोरी खास भूमिगत खदान में कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं से यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन को अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रूप से कंपनी के नियमानुसार प्रोमोशन देने, लंबी अवधि से एक हीं पद पर कार्यरत कामगारों को एसएलपी का लाभ देने के अलावा माइंस के सुरक्षा से संबंधित चर्चा की गयी। जिसमें वेंटीलेशन का मुद्दा, मजदूर फेस में काम करते हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में हवा नहीं मिलती जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, सेफ्टी हेलमेट, मास्क रबर, हैंड ग्लव्स आदि समय पर सुरक्षा से संबंधित उपकरण नहीं दिए जाते हैं।
केन्द्रीय हास्पिटल ढोरी में एक्स-रे मशीन का सही ढंग से नहीं चलना, हास्पिटल की साफ -सफाई नहीं होना, डॉक्टरों का समय पर ओपीडी में नहीं आना, वार्ड में मरीज को भर्ती कर तुरंत रेफर कर देना आदि शामिल है।
वार्ता के दौरान ढोरी खास के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग है। उनके सुख- सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षित कार्य शैली अपनाएं। पीओ ने कहा कि सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मैनेजर मृत्युंजय कुमार, कार्मिक प्रबंधक सीताराम यूके, पीई सिविल राम लखन कुमार सहित यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, वेलफेयर सदस्य ओम शंकर सिंह, शाखा अध्यक्ष उमेश शर्मा, शाखा सचिव गौतम कुमार, प्रकाश कुमार, चंदन कुमार तिवारथा, अख्तर अंसारी, वीरेंद्र वर्मा, शेखावत अली, आनंद पासवान, रेवत रजक, इला राम, लीला देवी, दीपक बाउरी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply