एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ (जमसं) के महामंत्री सह केंद्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र का सचिव राजकुमार मंडल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कामोद प्रसाद को बनाया है।
जमसं महामंत्री द्वारा जारी पत्र में पुर्व क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा हाल हीं में भामसं छोड़कर जमसं में शामिल राजकुमार मंडल को क्षेत्रीय सचिव की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है। राजकुमार के क्षेत्रीय सचिव बनाये जाने से खासकर उनके समर्थकों में हर्ष देखा जा रहा है।
जमसं क्षेत्रीय सचिव मंडल ने 19 जुलाई को एक विशेष भेंट में कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसपर हर हाल में वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
![]()













Leave a Reply