Advertisement

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने जैन

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। भाजपा के विभिन्न पदों पर अपना जौहर दिखा चुके विमल जैन (Vimal Jain) के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष विक्रांत बालासाहेब पाटील ने जैन को भाजयुमो महाराष्ट्र प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। विमल जैन को मीडिया प्रभारी बनाये जाने से उनके कार्यकर्ता, समर्थकों व मित्रों में खुशी की लहर है।

गौरतलब है की भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटील ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में युवा नेता विमल जैन इस संघटन को और आगे बढ़ने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने नवनियुक्त मीडिया प्रभारी को बधाई देते हुए उनके सहयोगियों से अपील किया है की जैन के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करें।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा (BJP) के सक्रिय सदस्य एवं नवनियुक्त भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी इससे पहले भी पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं। मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले विमल जैन पार्टी कि नीतियों के अनुकुल ही काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर महाराष्ट्र के मीडिया प्रभारी बने अनुभवी होने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *