Advertisement

मंडलकारा चास में जेल अदालत, विधिक जागरूकता व् स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को मंडल कारा चास में एक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

चास जेल में आयोजित जेल अदालत में बोकारो के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सह सदस्य मनोरंजन कुमार एवं उप प्रमुख एलएडीसी पम्मी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। न्यायिक दल द्वारा यहां कैदीयों को जरूरी जानकारी दी। यहां कैदीयों द्वारा दिए गये आवेदनो पर सुनवाई की गयी।
इस अवसर पर मंडल कारा चास में आयोजित स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर में जेल में कुल 58 कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा उन्हें आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया, जिसमें 54 पुरुष एवं 4 महिला कैदी शामिल थे।

वहीं इस अवसर पर मंडल कारा में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेलर निखिल कांत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। यहां कैदियों को नालसा एवं डालसा द्वारा दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता और कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *