एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Bokaro Pradeep Kumar Srivastava) के निर्देशानुसार 19 सितंबर को मंडल कारा चास में ऑनलाइन जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा व्यवहार न्यायालय बोकारो से किया गया।
चास जेल में आयोजित इस ऑनलाइन जेल अदालत में वादों के निष्पादन हेतु एक बेंच का गठन किया गया था, जिसके सदस्य प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार भास्कर, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, बोकारो एवं पैनल अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार लायक थे।
उक्त जेल अदालत में बी.एस. सिटी थाना कांड क्रमांक-105/2021 एवं पिंजराजोरा थाना कांड क्रमांक-42/2020 के अभिलेख को रखा गया। साथ ही मंडल कारा चास में एक ऑनलाइन विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय बोकारो से वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित उपरोक्त वक्ताओं द्वारा चास जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। उक्त जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार लूसी सोसेन तिग्गा ने दी।
![]()












Leave a Reply