Advertisement

आईटीआई बडबिल को पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का सम्मान

पीयूष पांडेय/बड़बील (ओडिशा)। ओडिशा राज्य के क्योंझर जिला के हद में बड़बील स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) को पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले के रूप में सम्मानित किया गया है। कौशल भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर बीते 22 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में आईटीआई बड़बील को यह सम्मान दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भारत स्किलनेक्स्ट 2025 के उद्घाटन समारोह में केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने डीटीटी प्रशिक्षक सागर बर्मा और आईटीआई बड़बील के निदेशक ने यह सम्मान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि, यह सम्मान कौशल विकास के क्षेत्र में पहल में विविधता लाने और भारत के कार्य बल को सशक्त बनाने के प्रति औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र बड़बील और सबसे बढ़कर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सम्मान ने क्योंझर जिला सहित ओडिशा राज्य को गौरवान्वित किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *